More
    HomeNewsअजन्मे का जन्म आज: हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही गली-गली,...

    अजन्मे का जन्म आज: हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही गली-गली, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा मथुरा-वृंदावन – अमर उजाला

    Published on

    spot_img


    06:40 PM, 07-Sep-2023

     कान्हा के जन्म की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मथुरा में जगह-जगज सजाई गईं झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जन्मभूमि के द्वार के सामने भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है। 

    06:18 PM, 07-Sep-2023

    बढ़ती जा रही भक्तों की संख्या

     जैसे-जैसे श्रीकृष्ण के जन्म की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कान्हा की नगरी में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम पांच बजे तक करीब 15 लाख लोग मथुरा-वृंदावन में दर्शन को पहुंच चुका है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद है। 

    05:32 PM, 07-Sep-2023

    मथुरा-वृंदावन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। अधिकारी खुद मंदिर-मंदिर जाकर जायजा ले रहे हैं। उप्र के प्रमुख सचिव और डीजीपी सीधी निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों से हर एक घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है।

    04:47 PM, 07-Sep-2023

    तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला। 

    03:54 PM, 07-Sep-2023

    ठा. राधारमण  मंदिर के सेवायत पंकज गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, ने भी अभिषेक किया। राधारमण मंदिर के सेवायत आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर आचार्य गोपाल भट्ट गोस्वामी की प्रेरणा से अभिषेक पद्दति का शुभारंभ हुआ। वहीं परंपरा मंदिरों के गोस्वामी सैकड़ों वर्षों से संजोए हुए हैं।

    03:37 PM, 07-Sep-2023

    ठा. राधारमण मंदिर में सेवायतों ने वेदमंत्रों के मध्य 2100 किलो दूघ, दही, घी, शक्कर, पंचगव्य, सर्वोषधि,गंधाष्टक और बीजाष्टक से ठा. राधारमण महाराज का महाभिषेक विधिविधान पूर्वक किया।  आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी एवं सेवायत गोस्वामी बारी-बारी से ठाकुर राधारमण लाल का अभिषेक किया। श्रद्धालु इस नयनाभिराम छवि को निहारने के लिए होड़ मची रही। भगवान के प्राकट्य की खुशी के पल को भगवान के जयकारे लगा रहे थे। 

    03:14 PM, 07-Sep-2023

    ठाकुर राधादामोदर मंदिर में ब्रहस्पतिवार को सुबह साढे दस बजे वेद मंत्रोच्चारों के मध्य ठाकुर जी के चल विग्रह का पंचामृत एवं महौषधि से अभिषेक किया। इसके पश्चात मनमोहक विशेष श्रृंगार दर्शन देर रात तक हुए। ठाकुर राधादामोदर का अभिषेक आचार्य तरुण गोस्वामी, करुण गोस्वामी, आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी एवं पूर्णचंद्र गोस्वामी ने विधिविधान से किया। वहीं गर्भगृह से बाहर मंदिर के जगमोहन में गिरिराज शिला का पंचामृत से सेवायत गोस्वामियों ने अभिषेक किया।  

    02:44 PM, 07-Sep-2023

    गोस्वामीजन ठाकुर राधा रमण मंदिर में ठाकुरजी का किया महाभिषेक


    प्राचीन ठाकुर राधा रमण मंदिर में ठाकुरजी का महा अभिषेक करते गोस्वामीजन
    – फोटो : अमर उजाला

    वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में प्रात: से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची है। ठाकुरजी का मंत्रोच्चारों के मध्य महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर जयकारों से गुजायमान हो गए।  श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी। 

     

    02:14 PM, 07-Sep-2023

    श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार के सामने कलाकार कर रहे नृत्य


    अपने कान्हा के जन्म की खुशी में नृत्य करते कलाकार
    – फोटो : अमर उजाला

    कान्हा की नगरी आज चहुंओर से कृष्णमय है। भक्त यात्राएं निकाल रहे हैं। गायन कर रहें हैं। मंडली में भजन और कीर्तन कर रहे हैं। श्री कृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार के सामने कलाकार नृत्य कर रहे हैं। हर कोई अपने कान्हा के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 

    01:21 PM, 07-Sep-2023

    मथुरा नगरी में कलाकारों ने निकाली नगर यात्रा


    नगर यात्रा में शामिल कलाकार
    – फोटो : अमर उजाला

    मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से नगर यात्रा निकाली गई। इस नगर यात्रा में विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिला। कई राज्यों से आए कलाकारों ने भी इसमें हिस्सा लिया।  

    12:59 PM, 07-Sep-2023

    श्री कृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने निकाली नगर यात्रा


    नगर यात्रा निकालते बाल कलाकार
    – फोटो : अमर उजाला

    मथुरा नगरी में चहुंओर कृष्ण कृष्ण और सिर्फ कृष्ण सुनाई दे रहा है। जन्मोत्सव के उत्साह में भक्त कृष्णमय हैं। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्म स्थान से बाल कलाकारों ने नगर यात्रा निकाली। 

    12:35 PM, 07-Sep-2023

    आराध्य के दर्शन को आतुर श्रद्धालु कतार में खड़े


    श्री बांके बिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की 500 मीटर लंबी लाइन
    – फोटो : अमर उजाला

    वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा से लेकर ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी हुई है। भक्त हरे कृष्णा हरे कृष्णा जपते हुए आराध्य के दर्शन को आतुर हैं। 

    12:25 PM, 07-Sep-2023

    नंदलाल के स्वागत में ब्रज में निकाली गई शोभायात्रा


    नंदलाल के स्वागत में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु
    – फोटो : अमर उजाला

    तीर्थनगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में विभिन्न संस्कृतियों का समागम हुआ। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी और ब्रज संस्कृति का समागम देख मथुरावासी ही नहीं देश-विदेश से आए भक्त भी आनंदित हो उठे। यह नजारा 250 लोक कलाकारों की शोभायात्रा में देखने को मिला।

    11:46 AM, 07-Sep-2023

    शाहबिहारी मंदिर में सेवायतों ने आराध्य का पंचामृत से किया अभिषेक


    शाहबिहारी मंदिर में आराध्य का पंचामृत से अभिषेक करते सेवायत
    – फोटो : अमर उजाला

    वृंदावन के प्रत्येक मंदिर में लल्ला के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वृंदावन के शाहबिहारी मंदिर में सेवायतों ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया। 

    11:18 AM, 07-Sep-2023

    वृंदावन में पार्किंग व्यवस्था

    • यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
    • शिवा ढाबा के सामने, पानीगांव पुलिस चौकी के पास, पैराग्लाइडिंग पार्किंग। पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, इत्यादि)। पवन हंस हैलीपैड, मंडी पार्किंग, दारुक पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग।

    मथुरा शहर से वृंदावन जाने वाले वाहनों की पार्किंग-

    • टीएफसी मैदान पार्किंग, चौहान पार्किंग, मंडी पार्किंग, आईटीआई कॉलेज पार्किंग (समस्त प्रकार की बड़ी बसें/ट्रैवलर), पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा (चार पहिया वाहन)
    • एनएच-19 छटीकरा से वृंदावन की ओर आने वाले वाहनों की पार्किंग
    • माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग संख्या एक और दो और तीन (बड़े वाहन), रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन), रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग, हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग (ई-रिक्शा स्टैंड), प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग, जादौन पार्किंग (वीआईपी पार्किंग)।
    • एनएच-19 थाना जैत कट से वृंदावन आने वाले वाहनों की पार्किंग
    • रामताल चौराहा के पास खाली भूमि (बड़े वाहन बस/ट्रैवलर, कार), छह शिखर तिराहा के पास पार्किंग (कार)।

    Latest articles

    चंद्रमा पर अब भी जिंदा है चंद्रयान-3 का यह यंत्र, ISRO को भेज रहा जानकारी, जानें क्यों है खास – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat...

    प्रियेश मिश्र के बारे मेंप्रियेश मिश्र सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसरनवभारत टाइम्स डिजिटल में...

    मध्य प्रदेश: उज्जैन में नाबालिग से रेप, लड़की ढाई घंटे तक मदद के लिए भटकती रही – BBC हिंदी

    इमेज स्रोत, Shuraih Niazi....मेंमध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बच्ची से...

    मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में आग, 8 झुलसे: 8 घंटे बाद आग पर पाया काबू, कई मजदूरों के अभी फंसे होने की संभा… –...

    चंडीगढ़18 मिनट पहलेकॉपी लिंकमोहाली में केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग।मोहाली के कुराली...

    More like this